बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट: जोधपुर को वॉकओवर, नोहर की दमदार जीत

पुष्करणा स्टेडियम में चल रहे 30वें राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के गुरुवार के मुकाबलों में अलग ही जोश देखने को मिला। जहां जोधपुर डीएफए को वॉकओवर से सीधा राउंड पार करने का मौका मिला, वहीं नोहर डीएफए ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले मैच में जोधपुर डीएफए और जैसलमेर के बीच भिड़ंत होनी थी, लेकिन जैसलमेर टीम समय पर नहीं पहुंच पाई। इसके चलते जोधपुर डीएफए को वॉकओवर मिला और वे सीधे अगले राउंड में पहुंच गए। दूसरे मैच में नोहर डीएफए और अजमेर डीएफए की टीमें आमने-सामने आईं। मैच पूरी तरह रोमांचक रहा। नोहर डीएफए के दानिश ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई। हालांकि, मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अजमेर के मनन को दिया गया, जिन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। आज होंगे अहम मुकाबले : मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने जानकारी दी कि शुक्रवार को टूर्नामेंट में दो मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच द जैक राइफल रेजिमेंट बनाम डीएफए जोधपुर तथा दूसरा मैच इलाइट क्लब जयपुर बनाम सर्व प्रताप जोधपुर के बीच होगा। आयोजकों के अनुसार स्थानीय फुटबॉल प्रेमी टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में जोरदार तालियों और जयकारों का दौर लगातार जारी है। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी बेहतर अनुभव देने के लिए खास व्यवस्थाएं की हैं। सम्मान और खेल भावना दिन के खास लम्हों में से एक रहा वरिष्ठ खिलाड़ी गिरधर गोपाल व्यास का सम्मान। मुख्य अतिथि बुन्देला सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा, खेल से ही नई पीढ़ी में अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *