दिन व रात के तापमान भले ही सामान्य से ऊपर चल रहे हैं। लेकिन दिन में लोगों को अब ठिठुराने वाली सर्दी का अहसास कर रहे हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते के चलते अगले 48 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवा भी चल सकती है। 27 व 28 दिसंबर को बारिश के बाद 29 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद घना कोहरा छाने के साथ रात के तापमान में गिरावट आएगी। यानी नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड व भीषण कोहरे के बीच होगा।
गुरुवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। साथ ही धूप भी हल्की निकली। इससे दिन में लोगों ने सर्दी का अधिक अहसास किया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़त के साथ 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 48 घंटे के दौरान अंचल में बारिश होगी
अगले 48 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की से मध्यम स्तर की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
-दिव्या सुरेंद्रन, निदेशक, मौसम केंद्र भोपाल


