शराब के नशे में गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर अकलतरा पुलिस ने शराब के नशे में गाली-गलौज करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जुआरी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर(34) को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया है। आरोपी कोटमीसोनार का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 296 बीएनएस (द), (ध) और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आशीष सिंह पहले भी जुआ के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह थाना अकलतरा क्षेत्र का पुराना अपराधी है। 3 जुलाई 2025 को उसने शराब के नशे में गांव के ही बबलू केसर को बिना वजह गाली-गलौज की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत अकलतरा थाने में की थी। शिकायत पर अपराध क्रमांक 297/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *