पाइपों में सुधार कार्य से पानी सप्लाई 5 दिन से बंद

सिनोधा|ग्राम पंचायत मटिया में पिछले 5 दिनों से नल जल योजना पूरी तरह से बंद है, गांव वालों को पेयजल के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। वही गांव के ही डोमार सिंह साहू,विजय साहू,ने बताया की हमारे यहां कुछ दिनों पहले लगभग 11 लोगों में डायरिया की शिकायत होने पर हॉस्पिटल सुहेला केन्द्र पर इलाज के बाद ठीक है। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा पानी टंकी के पाइप लाइनों में बहुत से जगहों पर खुला नल, मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त पाया,जिस वजह से नल जल को बंद कराया गया। इस घटना के बाद कोटवार से गांव में मुनीयादी भी कराई गई हैं। कुछ दिनों के लिए पम्प का कनेक्शन टंकी से कुछ हि दूरी पर किया गया हैं। नल जल के पाइप सुधार एवं नल कनेक्शन का कार्य पिछले तीन दिनों से चल रहा है। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि टिकम निषाद ने बताया कि कुछ दिनों में नल कनेक्शन ठीक होने पर पुनः सप्लाई शुरू हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *