जवाहर नवोदय स्कूल के परिसर में लगाए 40 पौधे

कवर्धा| पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। यह आयोजन ईको क्लब मिशन फॉर लाइफ के अंतर्गत हुआ। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व को सम्मान देना रहा। विद्यालय के 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिसर में 40 पौधे लगाए गए। इनमें नीम, पीपल, गुलमोहर और अमरूद जैसे पर्यावरण हितैषी पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व शुभम गर्ग और विनिता देवांगन ने किया। अन्य शिक्षकों ने सहयोग दिया। पूरा आयोजन प्राचार्य एनके लांजेवार के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह पेड़ मां के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हैं। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *