जीवन के कठिन समय में धैर्य, विवेक से निर्णय लें: सुरेंद्र दास

भास्कर न्यूज | कवर्धा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समिति जोराताल (कवर्धा) में चल रही श्री शिव महापुराण महाकथा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहु‌चे। कथा की शुरुआत 13 जुलाई से हुई है। मंगलवार को वैष्णवाचार्य सुरेन्द्र दास श्रीधाम वृंदावन ने कथा सुनाई। शिव कथा के दौरान भजन की प्रस्तुति से भक्त भाव-विभोर हो उठे। मंगलवार की कथा में माता सती के चरित्र का विस्तार से वर्णन हुआ। भगवान शिव के प्रति उनकी निष्ठा, त्याग और समर्पण की कथा सुनाई गई। कथा व्यास ने कहा कि सती चरित्र केवल धार्मिक प्रसंग नहीं, यह जीवन के कठिन समय में धैर्य, विवेक और प्रेम से निर्णय लेने की सीख है। कथा सुनकर कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था: कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन, शांत वातावरण और भक्तिभाव से आयोजन पवित्र और अलौकिक बन गया। स्थल को भव्य सजावट से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *