सांकरदाहरा से शिवनाथ नदी का जल लेकर अभिषेक करने तपोभूमि पहुंचे

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला अच्छी बारिश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर कांव​िड़यों ने 20 किलोमीटर की पदयात्रा की। श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी के तट पर स्थित सांकरदाहरा से जल भरकर तपोभूमि पहुंचे। वहां महेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। कांवड़ और कलश में जल लेकर श्रद्धालु पैदल ही मंदिर पहुंचे। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महारुद्राभिषेक कर भगवान शिव से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की गई। कावड़िए सावन के प्रत्येक सोमवार को पदयात्रा कर तपोभूमि पहुंचते हैं। सावन में ग्राम मनकी, पथरानवागांव, माटराखुजी, भरनाभाट, राघोनवागांव, साल्हे, अरजकुंड, कलडबरी के श्रद्धालु शिवनाथ नदी से जल लेकर पैदल ही टापू भूमि पहुंचते हैं। महेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों ने पदयात्री कावड़ियों का राघोनवागांव में भव्य स्वागत किया। समिति के सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में कावड़ यात्रा की अगुवानी की। पदयात्रा के दौरान कांवड़ियों में सद्भाव की अनोखी मिसाल देखने को मिली। समिति के सदस्य भागवत साहू व मूलचंद चौधरी ने बताया कि 2 वर्ष में ही तपोभूमि स्थित महेश्वर महादेव के प्रति ग्रामीणों में श्रद्धा बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *