भास्कर न्यूज | बालोद 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से बूढ़ापारा स्थित नवनिर्मित शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण होगा। आयोजन सिरुबाई भोमराज जैन कल्याण समिति और नगर पालिका परिषद बालोद के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन युवा मित्र क्लब करेगा। पहले चरण में 400 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन में शामिल होकर लोग अपने परिजनों के नाम से एक पेड़ लगा सकते हैं। इसके लिए आयोजकों ने दो मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इच्छुक लोग अपनी मां या किसी भी परिजन का नाम और अपना नाम भेज सकते हैं। ताकि उस नाम की नेम प्लेट तैयार की जा सके। संपर्क के लिए विकास जैन का नंबर 9425554545 और विनोद जैन का नंबर 9993395596 है।


