स्कूल के पास मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई:कांकेर में दुकानदारों से 2700 रुपए जुर्माना वसूला, सप्लाई दुकान को किया सील

कांकेर में कोटपा एक्ट के तहत नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आसपास विशेष अभियान चलाया गया। स्कूल के पास तंबाकू और मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। संयुक्त निरीक्षण टीम ने कई दुकानों की जांच की। कोटपा अधिनियम के उल्लंघन के लिए 2700 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। दुकानदारों को स्कूल परिसर के आसपास गुटखा, तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री न करने की चेतावनी दी गई। कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से मादक उत्पादों की बिक्री बंद करने का आश्वासन दिया। टीम ने मांझापारा के राकेश पान भंडार, आमचो पान भंडार, पटेल पान भंडार और पुराना बस स्टैंड के देवांगन पान भंडार का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति मांझापारा स्थित मिलन मार्केट से होती थी। मिलन मार्केट के मालिक के गैरहाजिर रहने पर उनके पिता की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान जारी रहेगा। कांकेर जिले के अन्य स्कूलों के आसपास भी जांच की जाएगी। शिक्षण संस्थानों के पास गुटखा, सिगरेट या अन्य नशीली वस्तुएं बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *