मानकी मुंडा व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए डीसी को ज्ञापन

भास्कर न्यूज| चाईबासा 16 जुलाई को मानकी-मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष कालीचरण बिरुवा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा प. सिंहभूम के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है। मांग पत्र में मानकी-मुंडा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और मानकी मुंडा के साथ समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक बैठक आयोजित करने हेतु तिथि निर्धारित करने की मांग की गई है। मानकी मुंडा संघ की मांग पर उपायुक्त ने इसके लिए बहुत ज्यादा स्थिति निर्धारण करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कहा कि सभी अंचलों में मानकी-मुंडाओं की विधि शाखा कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत जल्द फर्नीचर उपलब्ध कराने की बात कही है। उपायुक्त के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया है। ‌प्रतिनिधिमंडल में चंद्रशेखर बिरूवा, सनातन सिद्धू, रामचंद्र लागुरी, शत्रुघन कुंकल, सुलेमान हांसदा, लक्ष्मण बानरा, गोविंद पूर्ति, गंगाराम कांडेयांग, सोमा काडेयांग, सुरेश देवगम, जगदीश आल्डा, शीतल तोपनो, रंजीत बोदरा गोमेया हेंब्रम, जगदीश बोदरा, भगवान बिरूवा, संजय बारी, सोंगा सुंडी आदि मुंडा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *