विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

चाईबासा| एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय तोरसिंदरी में बुधवार को फिट इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या गीतांजलि पान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक छात्रों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से 100 मीटर दौड़, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, रिले रेस, योगाभ्यास आदि किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के उप प्राचार्य ने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम मानव को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही विद्यालय की प्राचार्या ने निरोग जीवन यापन में फिट इंडिया के तहत खेल, योग, शारीरिक व्यायाम आदि को शामिल करने व इसके लाभों के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या, उप प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *