बिहार के नालंदा में बाढ़ जैसी स्थिति:हिमाचल में अबतक 106 लोगों की मौत, दिल्ली में खराब मौसम के चलते 5 फ्लाइट डायवर्ट

बिहार के नालंदा जिले के कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। यहां फल्गु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि झारखंड का बारिश का पानी नदी में आ रहा है। इससे धुरीबिगहा बैराज ओवरफ्लो है। यहां तटबंध टूटा गया है। उदेरास्थान बैराज से भी 1 लाख 15 हजार 308 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हिमाचल में मानसून 20 जून को आया था, तब से राज्य में 106 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार को 818 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। असम के दीमाहसाओ ने नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान लैंडस्लाइड में 2 लोगों की मौत हुई और 5 लोग घायल हुए। दिल्ली-NCR में बीते एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। पिछले तीन दिनों से बारिश लगातार हो रही है। बुधवार को भी तेज बारिश जारी है। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली इंडिगो-एअर इंडिया की 2-2 फ्लाइट जयपुर और एअर इंडिया की 1 फ्लाइट अमृतसर डायवर्ट की गईं। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… देशभर में बारिश-बाढ़ की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *