लुधियाना के क्रिस्पी रेस्टोरेंट पर पुलिस की रेड:जूआ खेलते 7 लोग धरे,2 लाख से अधिक नकदी और नोट गिनने की मशीन बरामद

पंजाब के लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शिंगार रोड पर बने क्रिस्पी रेस्टोरेंट पर रेड की। पुलिस को सूचना थी कि कुछ लोग वहां जूआ खेल रहे है। पुलिस की रेड के तुरंत बाद जूआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट की घेराबंदी करके जूआ खेल रहे 7 लोगों को दबोच लिया जबकि रेस्टोरेंट का मालिक अभी फरार है। जूआ खेलने वालों से पुलिस को 2 लाख से अधिक की नकदी मिली है। वहीं पुलिस को एक नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद हुई है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी दबिश जानकारी मुताबिक इलाके में चल रहे जूआ से लोग परेशान थे। किसी ने पुलिस को जूआ की गुप्त सूचना दी। जिसके बाद पुलिस चौकी हरबंसपुरा और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने रेस्टोरेंट में दबिश दी। मौके पर पुलिस को 7 लोग जुआ खेलने मिले। उनसे ताश और नकदी बरामद की। आरोपियों की पहचान जोगी राए निवासी माधोपुरी, हितेश निवासी दरेसी, कमलप्रीत सिंह निवासी माधोपुरी, विवेक निवासी दुर्गापुरी, ध्रुव वाली निवासी डी.पी कालोनी, संभव कुमार निवासी पुराना बाजार दरेसी, जसकरण झब्बा निवासी फिरोजपुर और रेस्टोरेंट मालिक अरुण कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों पर पुलिस ने BNS की धारा 13-A3-67 गेंबलिंग एक्ट, 112- 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। यहां वर्णीय है कि लुधियाना के कई ऐसे इलाके है जहां जूआ खुलकर चल रहा है। जनकपुरी, जमालपुर, टिब्बा रोड आदि इलाकों में तो कई जगह दड्डा सट्टा खिलवाने वालों ने किराए पर मकान तक लिए हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *