आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना:बिलासपुर में पारा चढ़ने से कम हुई ठंड, अधिकतम तापमान 29 डिग्री के पार

बिलासपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच ठंड कमजोर हो गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विभोग के असर से शुक्रवार को हल्की बारिश होने की सभांवना जताई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के अंतर से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के अंतर से 3.4 डिग्री ज्यादा है। गुरुवार की सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, जिसके बाद दिन भर ठंड गायब रही। इसी तरह शाम को भी ठंड कम महसूस हुई। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, रात का पारा हुआ कम 27 और 28 दिसंबर को उत्तर छत्तीसगढ़ में और 28 और 29 दिसम्बर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा होने की संभावना है। इधर गुरुवार की सुबह से बिलासपुर में मौसम शुष्क रहा। इसके कारण दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से लुढ़ककर 16.6 डिग्री पर आ गया। हालांकि, इसका ठंड पर कोई असर नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, दोपहर या शाम से मौसम में परिवर्तन की संभावना है, जिसके बाद 28 दिसंबर को हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। आज हल्की बारिश होने की संभावना मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक डा. एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। प्रदेश में 27 दिसंबर को उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27, 28 और 29 दिसंबर को वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। 30 दिसंबर से ठंड में हो सकती है वृद्धि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 30 दिसंबर से एक बार फिर ठंड में वृद्धि होगी। बता दें कि इस बार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जिस तरह से सर्दी का असर महसूस होना था। अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। एकाएक पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना कम है। हालांकि नए साल के लिए मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *