कोरबा| श्री आदिशक्ति मां महिषासुर मर्दिनी धार्मिक व जनकल्याण ट्रस्ट पाली, चैतुरगढ़ की ओर 1 जनवरी को माता का शृंगार, माता का पूजन, माता का दर्शन, माता का भण्डारा प्रसाद व दीपोत्सव का कार्यक्रम शाम 4 बजे रखा गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभुलाल चौहान व समस्त न्यासियों ने विशेष पूजा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आग्रह किया है।


