दंतैल हाथी का उत्पात: सालियाभाठा में मकान को तोड़ा, 10 बोरी धान खा गया

कोरबा | वन मंडल कटघोरा में 48 से अधिक हाथी घूम रहे हैं। एतमानगर रेंज के सलिहभाठा में एक दंतैल हाथी ने ग्रामीण के मकान को तोड़ दिया। घर के भीतर रखे 10 बोरी धान को खाने के साथ ही बिखेर दिया। ग्रामीण ने परिवार समेत भाग कर जान बचाई। वन मंडल के जटगा रेंज में 33 हाथी और केंदई रेंज में 15 हाथी घूम रहे हैं। एक हाथी झुंड से अलग होकर एतमानगर रेंज पहुंच गया। बुधवार रात पटोरवापारा निवासी छत्रपाल पिता अमर सिंह मरपच्ची के घर के पास पहुंच गया। ग्रामीण ने आहट सुनकर अपने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। हाथी ने उसके मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। धान कटाई होने के बाद किसान अपनी उपज को घर में रखे हुए हैं । उसे भी हाथी नहीं छोड़ रहे हैं। हाथी के आने से रात भर ग्रामीण दहशत में रहे। छत्रपाल ने बताया कि उसने विष्णु भोग धान लगाया था। इसकी पैदावार भी अच्छी हुई है। रात में सभी सो रहे थे। तभी हाथी पहुंच गए और मकान तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *