रामायण मंडली से राजनीति में:विधायक-मंत्री बने, लेकिन जड़ें अब भी खेत में ही, राजस्व मंत्री टंकराम बुधवार सुबह धान की रोपाई करते हुए

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बुधवार तड़के सुबह खेतों में कृषि कार्य करने पहुंच गए। उन्होंने धान की पौध लगाई और किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसान धान की उन्नतशील किस्मों की रोपाई पर जोर दें। उन्होंने कहा कि जो लोग मेहनत और निष्ठा से खेती से जुड़े कार्य कर रहे हैं, उनको ज्यादा लाभ जरूर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि टंकराम वर्मा राजनीति में आने से पहले अपने क्षेत्र में रामायण मंडली से जुड़कर प्रस्तुति दिया करते थे। फिर राजनीति में आए, विधायक बने, पहली बार में ही उन्हें मंत्री बनाया गया। इससे पहले वे सरकारी नौकरी में रहते हुए मंत्री केदार कश्यप के निज सचिव हुआ करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *