52 श्रद्धालुओं को बाबा धाम दर्शन व जलाभिषेक के लिए किया रवाना

भास्कर न्यूज | मालखरौदा दर्राभांठा में कांवरिया संघ ने 52 श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने पूजा-पाठ कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालु सुल्तानगंज से कांवड़ में गंगाजल लेकर 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। बाबा के जयकारों के साथ देवघर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। सावन मास शुरू होते ही सुल्तानगंज से देवघर तक बोल बम की गूंज सुनाई देती है। हर साल श्रद्धालु समूह में यह यात्रा करते हैं। यह यात्रा सावन की प्रमुख धार्मिक यात्रा मानी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *