भास्कर न्यूज| पंतोरा बलौदा ब्लॉक के पंतोरा-खिसोरा जंगल के बीच बनी नई सड़क पहली ही बारिश में जवाब दे गई। सड़क में दरारें पड़ गईं। कई जगह से डामर उखड़ गया। यह सड़क पंतोरा के शक्तिदाई मंदिर से खिसोरा जंगल तक बनाई गई थी। इसका निर्माण कोरबा से बलौदा जाने वाले मार्ग के लिए किया गया था। सड़क बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है। बारिश शुरू होते ही इसकी गुणवत्ता की पोल खुल गई।


