कोडरमा के लरियाडीह गांव स्थित रॉयल वैली प्राइवेट स्कूल में एलबेस्टर लगाने के वक्त वो नीचे गिर गया। इससे वहां मौजूद 6 बच्चे और एक मजदूर जख्मी हो गया। घटना गुरुवार की है। एक कमरे में छत का निर्माण कार्य चल रहा था, उसी कमरे में बच्चे पढ़ रहे थे। मजदूर महेश कुमार कमरे की दीवार पर एलबेस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान एलबेस्टर उनके हाथ से फिसल गया। यह नीचे बैठे बच्चों पर जा गिरा। दीवार से कुछ ईंटें भी गिरीं। महेश भी संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। स्कूल प्रशासन ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया हादसे में कक्षा 6 के छह बच्चे घायल हुए हैं। इनमें 8 वर्षीय आयुषी कुमारी, रौशन कुमार और नरेश कुमार शामिल हैं। 10 वर्षीय मोहम्मद शाहिद, 12 वर्षीय मोहम्मद शहजाद और 9 वर्षीय प्रिंस कुमार भी घायल हुए हैं। स्कूल प्रशासन ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, स्कूल संचालक इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। इधर, मामले को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि घटना को लेकर किसी के द्वारा शिकायत नहीं की गई है। अगर आवेदन प्राप्त होता है तो कार्रवाई की जाएगी।


