गुरदासपुर में घड़ी के शोरूम पर फायरिंग:बाइक पर आए दो नकाबपोश; गोली लगने से टूटा शीशा, पुलिस को जिंदा कारतूस मिला

पंजाब के गुरदासपुर जिले के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र बाटा चौक में बुधवार सुबह अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। दो युवकों ने एक घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की है। यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है, जब बाजार में दुकानें खुल रही थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों में रोष है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक दुकान के बाहर बाइक पर आकर रुके और बिना कुछ कहे गोलियां चलाने लगे। पास के कपड़ा शोरूम के मालिक ने जानकारी दी कि एक बार फायर कर बाइक सवार वापस आए और दोबारा से फायरिंग की। दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे भी ढके हुए थे। इस दौरान एक गोली सीधे दुकान के शीशे में जा लगी, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि गोलीबारी के समय दुकान के बाहर या भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने जांच की शुरू वारदात की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि घटना किसी रंजिश या डराने-धमकाने की नीयत से अंजाम दी गई है। गुरदासपुर में दहशत का माहौल फायरिंग की इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *