गिरिडीह-बिरनी मुख्य मार्ग पर ट्रक से टकराई बाइक:सिरसिया के होम्योपैथिक डॉक्टर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह-बिरनी मुख्य मार्ग पर बाघमारा के पास गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में सिरसिया के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिषेक भारद्वाज की मौत हो गई। बाइक से जा रहे डॉ. भारद्वाज को एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. अभिषेक क्षेत्र के लोकप्रिय और सेवाभावी चिकित्सक थे। उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण की उचित व्यवस्था की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *