स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में जमशेदपुर का शानदार प्रदर्शन:3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में देश में तीसरा और झारखंड में पांचवीं बार पहला स्थान

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में जमशेदपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को देश में तीसरा स्थान मिला है। झारखंड में यह लगातार पांचवें वर्ष सबसे स्वच्छ शहर बना है। राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में आयोजित समारोह में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को यह सम्मान प्रदान किया गया। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के नगर निकाय प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNAC) के अपर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार जमशेदपुर के लोगों का है। उन्होंने बताया कि यहां के नागरिक स्वच्छता के प्रति बेहद जागरूक हैं। उन्होंने टाटा स्टील और JNAC की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *