एक माह बाद डीएसटी का फिर गठन:सीआई रत्नू को सौंपी कमान, 5 पुलिसकर्मी पुरानी टीम से और 10 नए को मिला मौका

उदयपुर जिले में 34 दिन पहले लाइन हाजिर हुई जिला स्पेशल टीम का फिर से गठन किया है। एसपी योगेश गोयल ने सीआई श्यामसिंह रत्नू को इसकी कमान सौंपी है। टीम में रत्नू के अलावा 15 पुलिसकर्मी शामिल किए हैं। जिनमें एक एएसआई, 8 हेड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल शामिल हैं। पुरानी टीम के एएसआई विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, योगेश कुमार, करतार सिंह और हितेन्द्र सिंह को नई टीम में भी मौका मिला है। बाकी 10 पुलिसकर्मी नए हैं। इनमें से हेड कांस्टेबल कमलेन्द्रसिंह को हाथीपोल, कमलेश कुमार को सूरजपोल, शक्तिसिंह को अंबामाता थाने से, कांस्टेबल सुमित यादव को कैलाशपुरी चौकी से और जगदीश चन्द्र को एससी-एसटी सेल से लिया गया है। शेष पांच को लाइन से टीम में शामिल किया गया है। एसपी ने सलूंबर उपचुनाव की मतगणना ड्यूटी से लाइन में भेजा था
गत 22 नवंबर को एसपी योगेश गोयल ने पूरी डीएसटी टीम को लाइन हाजिर कर दिया था। जब यह आदेश निकला तब शहर के फतह स्कूल में सलूंबर उप चुनाव की मतगणना चल रही थी। डीएसटी टीम भी मतगणना ड्यूटी में लगी थी। दोपहर को एसपी गोयल ने सभी को ड्यूटी से हटाकर अपने आफिस बुलाया था। जहां से सभी को पुलिस लाइन भेजने के आदेश दिए थे। बता दें, उदयपुर के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी डीएसटी को भंग कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *