यात्रियों के जरूरत की खबर:नए साल में गोल्डन टेम्पल व जयपुर सुपर में एक्स्ट्रा जनरल कोच लगेगा, कोटा नागदा खंड पर 7 दिन में 404 यात्री बिना टिकट पकड़े

कोटा होकर जाने वाली गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस व जयपुर-मुम्बई सेन्ट्रल-जयपुर एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा जनरल कोच लगेगा। रेलवे प्रशासन ने नए साल से अगले आदेश तक एक सेकेंड एसी कोच को कम कर एक अतिरिक्त जनरल कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 12903/12904 मुम्बई-अमृतसर-मुम्बई में मुम्बई सेन्ट्रल से 1 जनवरी से व अमृतसर से 3 जनवरी से और गाड़ी संख्या 12955/12956 मुम्बई सेन्ट्रल-जयपुर-मुम्बई सेन्ट्रल एक्सप्रेस में मुम्बई सेन्ट्रल से 1 जनवरी से व जयपुर से 2 जनवरी से 2 जनरल कोच की बजाय 3 जनरल कोच के साथ संचालित होगी। यात्री ट्रेन में लगे एक्स्ट्रा कोच की स्थिति, एनटीईएस, रेल मदद 139 व ऑनलाइन प्राप्त करें। 404 यात्री बिना टिकट पकड़े,1 लाख 16 हजार 177 वसूलें कोटा-नागदा रेल खण्ड पर सवारी गाड़ियों में 16 से 22 दिसंबर तक ( 7 दिन ) विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 06616 कोटा-नागदा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 06647 चौमहला -कोटा पैसेंजर एवं गाड़ी संख्या 05837 अकलेरा-कोटा पैसेंजर में टिकट चेकिंग अभियान में कुल 404 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। जिनसे कुल 1 लाख 16 हजार 177 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान से रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालें यात्रियों पर शिकंजा कसा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *