अजमेर में आज ऑरेंज अलर्ट:सुबह से हो रही बारिश, ओलावृष्टि की संभावना, सीजन की पहली मावठ

प्रदेश में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच शुक्रवार को अजमेर में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से घने बादल छाए हुए है। इस बीच कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। बाद में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 28 से 31 तक कोहरा, भारी सर्दी की चेतावनी भी जारी की है। गुरुवार को भी दिन भर कोहरा छाया रहा, इसके चलते दोपहर में ही वाहनों के हेडलाइट जलानी पड़ी। शाम होते ही बारिश शुरू हो गई, कुछ देर बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश से सड़के तरबतर हो गई। सर्दी के इस सीजन की पहले मावठ है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक चार दिन में दिन का पर 5.3 डिग्री गिरा। इस अवधि में अधिकतम तापमान क्रमश: 24.3, 20.5, 20.3 व 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में चार दिन के दौरान 1.8 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान रात का पर क्रमश: 13.3,11,10.7, व 11.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिन के दौरान दिन रात का पर 1 से 2 डिग्री तक और गिर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *