आज सवाई माधोपुर के लिए‌ ऑरेन्ज अलर्ट:तेज ठंडी हवाओं के साथ आसमान‌ में छाए रहे‌ बादल

सवाई‌ माधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव देखा गया। यहां पूरे दिन आसमान में बादल छाए। वहींगुरूवार को यहां पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही, जो शुक्रवार को भी जारी रही। यहां आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।‌यहां‌ पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की‌ बढ़ोतरी दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी 40-50 मीटर तक रही। बुधवार को‌ अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में मंगलवार को‌ अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सवाई माधोपुर में दिसंबर दो‌ सप्ताह में पारा सिंगल डिजिट में ही बना‌ रहा‌ था। सवाई माधोपुर के लिए आज ऑरेन्ज अलर्ट दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से यहां बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से यहां शुक्रवार के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। यहां‌ मावठ पड़ने के फिर से तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *