अलवर जिले में शुक्रवार तड़के 4 बजे के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि अलवर शहर में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बादल होने से धूप का असर नहीं है। अब दिन में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी तीन दिनों में बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान है। जिसके कारण आगे सर्दी और बढ़ने वाली है। पिछले कई दिनों में जिले में एक जैसा मौसम है। सुबह कोहरा रहता है। दिन में बादल छा जाते हैं। दिन भर सर्दी का असर रहता है। अब तड़के 4 बजे के आसपास गांवों के कुछ हिस्से में हल्की बूंदाबांदी हुई है। कहीं बादल सुबह भी हैं। कहीं मौसम साफ है। बारिश के कारण गांवों में कोहरा कम है। शहरी इलाके में हल्का कोहरा है। कोहरे का असर सुबह साढ़े 8 बजे तक भी बना हुआ था। अब न्यूनतम तापमान नीचे जाने का अनुमान है। वैसे भी मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी तीन दिन में बारिश की संभावना है।


