लुधियाना में कांट्रेक्ट किलिंग का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, किया जाना था प्रोपर्टी डीलर का मर्डर, 2.70 लाख कैश और हथियार बरामद

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने एक कांट्रेक्ट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है] जबकि 3 आरोपी अभी फरार है। इन आरोपियों ने एक प्रापर्टी कारोबारी को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से नकदी भी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार और सिमरनजीत सिंह उर्फ बग्गा के रूप में हुई है। पुलिस से संपर्क कर मांगी थी सुरक्षा जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा कहा कि प्रोपर्टी कारोबारी प्रेम सिंह बब्बर ने पुलिस से संपर्क कर अपनी जान व माल की सुरक्षा की मांग की थी। उसने कहा था कि कुछ लोगों द्वारा उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसीपी डिटेक्टिव-1 हर्षप्रीत सिंह, सीआईए इंचार्ज कुलवंत सिंह व थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर के नेतृत्व में टीम गठित की गईं, ताकि प्रेम सिंह की जान की हिफाजत के साथ-साथ आरोपियों को भी पकड़ा जा सके। CP शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अमित कुमार ने ही बाकी आरोपियों को प्रेम सिंह की हत्या के लिए उकसाया और उन्हें 3 लाख रुपए की सुपारी भी दी। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से 2 लाख 70 हजार रुपए, 2 दात व दो अवैध हथियार बरामद किए गए। बरामद हथियारों को हत्या के लिए प्रयुक्त किया जाना था। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई केस उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड अमित कुमार पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत दो एफआईआर दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सिमरनजीत सिंह के खिलाफ NDPS एक्ट व IPC की धारा 379B के तहत तीन एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी तजिंदर सिंह उर्फ पाला के खिलाफ NDPS एक्ट, जुआ अधिनियम और IPC की धारा 304 के तहत 8 केस दर्ज हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए प्रोपर्टी डीलर की रेकी करते हुए भी दिखे। CP स्वप्न शर्मा ने बताया कि मास्टरमाइंड अमित कुमार ने सिमरनजीत सिंह उर्फ बग्गा को अपने बसंत सिटी स्थित ऑफिस में बुलाया, जहां मर्डर का सौदा और पेमेंट हुआ। इसके बाद सिमरनजीत ने तजिंदर उर्फ पाला से संपर्क किया, जिसने लक्खा और किशन को इस योजना में शामिल किया। हत्या की यह साजिश पुरानी रंजिश और भूमि विवादों के चलते रची गई थी, जिसमें आरोपी अमित कुमार कानूनी मामलों में बढ़ती दुश्मनी का बदला लेना चाहता था। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार, सिमरनजीत सिंह उर्फ बग्गा, तजिंदर सिंह उर्फ पाला, लखा (सभी निवासी सीआरपीएफ कॉलोनी फेज-1 दुगरी) और किशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *