नशामुक्ति का संदेश लेकर 7 राज्यों की साइकिल यात्रा पूरी:धमतरी के तुलसीराम ने 32 दिन में 5200 किमी की दूरी तय की,लौटने पर स्वागत

छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी तुलसीराम साहू नशामुक्ति का संदेश लेकर अमृतसर से वापस लौटे हैं। उन्होंने साइकिल से 32 दिनों में 5200 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। बिलाई माता सेवादार समिति ने विंध्यवासिनी मंदिर के पास उनका स्वागत किया। तुलसीराम ने अपने भाई को नशे की गिरफ्त में देखने के बाद यह अभियान शुरू किया। उन्होंने सात राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। तुलसीराम का कहना है कि नशा पूरे परिवार की जिंदगी खराब कर देता है और युवा इसकी लत में फंसकर बर्बाद हो रहे हैं। बिलाई माता का दर्शन कर निकले तुलसीराम ने पूरी की साइकिल यात्रा यह तुलसीराम की तीसरी साइकिल यात्रा है। 2020 में उन्होंने नारी सुरक्षा के लिए दल्लीराजहरा से लाल किला दिल्ली तक यात्रा की थी। 2024 में धमतरी से अयोध्या दर्शन के लिए साइकिल चलाई। इस बार वह एक महीने पहले बिलाई माता का दर्शन कर नशामुक्ति का संदेश लेकर निकले थे। स्वागत समारोह में समिति के सदस्य दिनेश भोजवानी, अरुण महाराज, राजा महाराज, नीलू साहू, आदर्श ठाकुर, चित्रांश श्रीवास्तव, गिरिराज साहू, सुशांत साहू, रुद्र निकेतन यादव, करण महार, शक्ति सोनकर, लोकेश्वर, भूपेंद्र, कुणाल सोनकर और ओम मरकाम उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *