लुधियाना में सैलून में चोरी,VIDEO:शटर का ताला तोड़ अंदर घुसे, कैश और बच्चों की गोलक चुराई; मालिक बोला-वारदात से पहले रेकी की

लुधियाना में घर में बने एक सैलून पर चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान का शटर का ताला तोड़ कर चोर सैलून में दाखिल हुए। दुकान के अंदर से ही सैलून मालिक के घर का दरवाजा है। सुबह जब सैलून का मालिक उठा तो वह हैरत में रह गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने वारदात से पहले सैलून की रेकी की। सैलून का शटर किसी ने उखाड़ा हुआ था और गले से करीब 30 हजार नकदी और बच्चों की गोलक गायब थी। इलाके के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो बाइक सवार चोरों की हरकत कैमरे में कैद हो गई। बाइक सवार दो चोरों ने की वारदात अवतार सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह नगर में उसका घर है। घर के अंदर ही उसने सैलून खोला हुआ है। दो चोर रात के समय बाइक पर आए और आसानी से राड की मदद से शटर उखाड़ा और ताला खोल कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने सैलून से करीब 30 हजार रुपए और बच्चों की गोलक चुरा ली। सीसीटीवी में चोरों की जो हरकत नजर आ रही है उससे कयास लगाया जा रहा है कि चोर पहले सैलून की रेकी करके गए है। फिलहाल संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *