हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 27 दिसंबर को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.73% की बढ़त है। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO 31 दिसंबर को ओपन होगा इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 31 दिसंबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 2 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार था इससे पहले कल यानी 26 दिसंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार था। सेंसेक्स बिना किसी बदलाव के 78,472 के स्तर पर बंद हुआथा। वहीं निफ्टी में 22 अंक की बढ़त रही, ये 23,750 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी और 18 में गिरावट थी। वहीं, 1 शेयर फ्लैट बंद हुआ। IT और FMCG शेयर्स में गिरावट रही। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त रही।


