बिलाईगढ़ में गौ तस्करी करते नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार:मवेशियों से भरा ट्रक और स्कॉर्पियो जब्त, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने गौ तस्करी के करते हुए नाबालिग सहित तीन को गिरफ्तार किया है। सरसीवा पुलिस ने सराईपाली जाने वाले रास्ते से मवेशियों से भरा ट्रक और एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है। बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि मवेशियों को ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जाएगा। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ओडिशा पासिंग और स्कॉर्पियो को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। दो आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ गोलू खूंटे (25) और राहुल जांगड़े (18) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम झुमका के रहने वाले हैं। ट्रक से 22 मवेशी और 5 मोबाइल बरामद किए गए हैं। ट्रक ड्राइवर और स्कॉर्पियो मालिक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बरामद किए गए सभी मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें नजदीकी गौशाला में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *