डेढ़ लाख के सामान को 10 लाख में खरीदा:एक मग खरीदी 32 हजार में; कांग्रेस बोली- जग, गिलास के बाद डिस्प्ले घोटाला

छत्तीसगढ़ में स्टील जग के बाद अब डिस्प्ले खरीदी में अनियमितता सामने आई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरगुजा जिले में आदिवासी विकास विभाग ने स्मार्ट क्लास के लिए जो डिस्प्ले खरीदी है उसमें घोटाला हुआ है, डेढ़ लाख के सामान की खरीदी 10 लाख में की गई है। कांग्रेस ने 7 गुना अधिक दाम पर खरीदी का आरोप लगाते हुए कांट्रैक्ट लेटर शेयर किया और भाजपा पर निशाना साधा। वहीं, बलौदाबाजार जिले में भी बाजार में मिलने वाले 300 रुपए के वाटर जग की खरीदी 32 हजार में की गई थी। जिसे लेकर सियासत चल रही है। 7 गुना अधिक एग्रीमेंट कांट्रैक्ट लेटर के मुताबिक, विभाग ने 5 स्मार्ट डिस्प्ले यूनिट को 49 लाख 97 हजार 500 रुपए में खरीदा है। जबकि जेम पोर्टल में ही एक डिस्प्ले यूनिट की कीमत एक लाख 45 हजार रुपए बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा के आदिवासी विकास विभाग आयुक्त ने इस खरीदी के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से 02 जनवरी 2025 को एग्रीमेंट किया था। स्मार्ट क्लास के लिए 5 सोलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव पैनल विद CPU के लिए खरीदी का एग्रीमेंट करीब 7 गुना अधिक दर पर किया गया है। सांसद मद से स्वीकृत राशि, कोरिया का सप्लायर कांट्रैक्ट लेटर के मुताबिक, स्मार्ट क्लास यूनिट की सप्लाई करने वाली फर्म कोरिया की बगलामुखी इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड है। सप्लायर फर्म के प्रोपराइटर दिनेश सोनी हैं। फर्म दुर्गा मंदिर के पीछे प्रेमाबाग रोड, जामपारा बैकुंठपुर, कोरिया में है। जेम पोर्टल के माध्यम से एक सोलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव पैनल विद CPU 3 ईयर वारंटी के साथ 5 नग की खरीदी कर इन्हें स्कूलों में स्थापित किया जाना है। स्मार्ट क्लास के पांच यूनिट की कीमत 49 लाख 97 हजार 500 रुपए बताई गई है। जेम पोर्टल में ही उक्त यूनिट की वर्तमान कीमत 1 लाख 45 हजार रुपए एवं एक अन्य सप्लायर की कीमत 1 लाख 54 हजार रुपए दर्ज किया गया है। मतलब सरगुजा अजाक आयुक्त ने यह खरीदी एग्रीमेंट करीब 7 गुना महंगे दामों पर की है। अजाक आयुक्त ने इस खरीदी के लिए सांसद निधि से राशि मिलने का उल्लेख किया है। हालांकि दस्तावेज में खरीदी और भुगतान की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसकी जानकारी सरगुजा सहायक आयुक्त से नहीं मिल सकी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज खरीदी का कांट्रैक्ट इनवाइस और जेम पोर्टल पर यूनिट की दर का फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पोस्ट में लिखा है ‘ट्राइबल डिपार्टमेंट से निवेदन इसे भी रद्द करना भूल गए होगे तो कर लेना..वरना मंत्री राम विचार नेताम को फिर मुंह की खानी पड़ेगी। ₹32 हजार के स्टील जग और 2 हजार के पानी गिलास के बाद पेश है ₹10 लाख का एक इंटरेक्टिव पैनल स्क्रीन, 5 नग ₹50 लाख.. (उसी कंपनी उसी मैन्युफैक्चरर का मार्केट प्राइज 1 लाख 45 हजार और विष्णुदेव की सरकार ने 10 गुना दाम पर जनवरी 2025 में खरीदा)” 32 हजार के जग को लेकर सियासी हंगामा छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा एक वाटर जग 32 हजार रुपए में खरीदे जाने को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने इसे लेकर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए जांच की मांग की है, वहीं भाजपा ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को झूठ की फैक्ट्री करार दिया है। ………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 32 हजार रुपए के वाटर जग को लेकर सियासत:पीसीसी अध्यक्ष बोले-क्या वह सोने का जादू वाला जग था, भाजपा बोली-भ्रामक जानकारी फैला रहे कांग्रेसी छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की तरफ से एक वाटर जग 32,000 रुपए में खरीदे जाने के आरोपों पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए जांच की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *