15 लाख के गबन मामले के जांच की उठी मांग

भास्कर न्यूज | लातेहार चंदवा रेंज के वन विभाग में मजदूरी की राशि के गबन का मामला सामने आने के बाद समाजसेवी सह झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष रवि कुमार डे ने इस घोटाले की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर नंदू प्रजापति ने विभाग के कई कर्मियों के साथ मिलकर 15 लाख रुपए की हेराफेरी की है। यह रकम नंदू ने अपने और अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर करवाई है। रवि डे ने नंदू प्रजापति की गिरफ्तारी की भी मांग की। उन्होंने कहा कि विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। क्षेत्र के कई लोगों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से 2025 तक के वित्तीय वर्षों में विभाग को मिली राशि और उसके खर्च की गहन जांच हो तो कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं। रवि डे ने प्रदेश के वन मंत्री, वन सचिव और एसीबी से चंदवा रेंज में बीते पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि चंदवा रेंज आज घोटालों के लिए बदनाम हो चुका है। जांच से कई चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *