गढ़वा | मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत टड़हे गांव निवासी जीतन विश्वकर्मा को गुरुवार की शाम को सांप ने डस लिया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस संबंध में उसके स्वजनों ने बताया कि जीतन विश्वकर्मा ने अपने घर के समीप घास की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान उनके दायां हाथ में सांप ने डस लिया।


