रणजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी स्थित गुरु साहिब सर्ब सांझी सेक्टर फोर में सावन महीने की संक्रांति मनाई गई। जिसमें नितनेम के बाद रागी कुलवंत सिंह की ओर से गुरु चरणों में कीर्तन किया गया। वहीं सहज-पाठ के भोग डाले गए। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब में संगत के सहयोग से लग रही लिफ्ट में सेवा निभाने वाले डॉ. कुलदीप सिंह रंधावा, रागी कुलवंत सिंह, ज्ञानी मंगल सिंह, बलबीर सिंह, गुरदीप सिंह भाटियां को सम्मानित किया गया। वहीं कॉॅलोनी के 10वीं और 12वीं के जो स्टूडेंट्स अच्छे अंक लेकर पास हुए उन्हें भी सम्मानित किया। अंत में गुरु अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर प्रधान मंगल सिंह ने कहा कि गुरु साहिब पहली मंजिल पर विराजमान है।


