कटड़ा मोतीराम सेवा केंद्र में रात 8 बजे तक ले सकेंगे लाभ : डीसी

| डीसी साक्षी साहनी ने आदेश जारी किया है कि कटड़ा मोतीराम में हवालात गेट के पास आर्य समाज स्कूल (गर्ल्स) में स्थित सेवा केंद्र में अब सिटिजन सरकारी सर्विसेज से जुड़ी सेवाओं का लाभ सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक ले सकेंगे। डीसी ने बताया कि सेवा केंद्र पर आने वाले नागरिकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही थी। जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि दैनिक कामों में व्यस्त रहने के कारण लोग रात 8 बजे तक भी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। सरकार की जन-केंद्रित नीति के तहत यह प्रयास किया जाता है कि लोगों को घर के पास और कम समय में बेहतर सेवाएं प्राप्त हो सकें। बता दें कि 41 सेवा केंद्रों में आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पेंशन समेत 445 तरह के सर्विसेज की सुविधाएं दी जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *