कांसाबेल में प्रोफेसर के घर से चोरी करने वाले गिरफ्तार:5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 52 हजार नकद समेत बाइक और मोबाइल बरामद

जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र में प्रोफेसर बिरेन्द्र कुमार पैंकरा के घर से 1.85 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर पैंकरा ने 13 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वे पत्नी के साथ सुबह 10 बजे ड्यूटी पर गए थे। दोपहर 3 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। अलमारी में रखा पर्स गायब था जिसमें 1.85 लाख रुपये थे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। सायबर सेल की मदद से जांच शुरू की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवा राम और अरुण एक्का को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी कबूल कर ली। बाद में तीन और आरोपी सुरेश एक्का, नीतेश राम और अरुण सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 52 हजार रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि बाकी पैसे खाने-पीने में खर्च कर दिए हैं। आरोपियों से कैश, बाइक और मोबाइल बरामद पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने एकसाथ मिलकर खिड़की के रास्ते घर में घुसकर अलमारी से पैसे उड़ाए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 हजार रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बाकी रकम को उन्होंने मौज-मस्ती और खाने-पीने में खर्च कर देना बताया। मामले में शिवा राम (19 वर्ष) – निवासी नेगीटोली, थाना कांसाबेल, सुरेश एक्का (21 वर्ष) – निवासी नेगीटोला टांगरगांव, अरुण एक्का (36 वर्ष) – निवासी नेगीटोला टांगरगांव, नीतेश राम (22 वर्ष) – निवासी पोरतेंगा, अरुण सोनी उर्फ अरुण (25 वर्ष) – निवासी चराइडांड़ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया थाना कांसाबेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की इस बड़ी वारदात को महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष 52 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *