धमतरी में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा:1 लाख का माल बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने 60 वर्षीय युक्ति को गांजा तस्करी करते पकड़ा है। जिसके पास से गांजा और बाइक जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। सिहावा थाना पुलिस ने सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट नाका में नाकाबंदी कर आरोपी नरेंद्र कुमार साहू (60) को पकड़ा। जो कि सांकरा का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.120 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल जब्त सामान की कीमत 1 लाख रुपए है। पुलिस ने तस्कर को न्यायिक रिमांड पर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *