दंतेवाड़ा/बचेली| दंतेवाड़ा के रेडियो स्टेशन का गुरूवार को सांसद महेश कश्यप ने दौरा कर यहां चल रहे रेडियो जॉकी प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए रेडियो, जनसंचार व संवाद कला से जुड़े विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं में रचनात्मकता, जिज्ञासा और अभिव्यक्ति की क्षमता प्रशिक्षण के जरिए निखरेगी। कार्यक्रम में युवाओं ने तकनीकी जानकारी, प्रस्तुति कौशल, स्क्रिप्ट लेखन और साक्षात्कार विधा का प्रशिक्षण ले रहे हैं।


