बिजली दर वद्धि को वापस लेने कांग्रेसियों ने बिजली दफ्तर घेरा

दंतेवाड़ा| भाजपा सरकार द्वारा चौथी बार फिर आमजनता की जेब में डाका डालने का प्रयास करते हुए बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है, जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिये 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिये 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी के साथ-साथ किसानों के कृषि विद्युत दर में भी 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गयी है, जिससे आमजनता एवं किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर का घेराव किया। कांग्रेस के बिजली दफ्तर के घेराव में आम लोग भी पहुंचे जिले में बिजली की सबसे ज्यादा समस्या कटेकल्याण ब्लाक में है, गुरुवार को कांग्रेस के घेराव में बड़ी संख्या में आम लोग भी समर्थन देने पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *