आयुर्वेद पद्धति लोगों तक पहुंचाने प्रकृति परीक्षण अभियान हुआ शुरू

भास्कर न्यूज| धमतरी संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जन-जन तक पहुंचाने आयुष मंत्रालय द्वारा प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य वर्तमान समय में विश्व समुदाय को भारत की सबसे प्राचीन तथा प्रमाणित चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के बारे में बताना है। इस अभियान में भाजपा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने शामिल होकर समाज के सभी जिम्मेदार लोगों से आह्वान किया है कि भारत का विश्व को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनमोल तोहफा आयुर्वेद, जो कि ऋषि मुनियों के सैकड़ों वर्ष की तपस्या का जागृत स्वरूप है। इसे जीवंत बनाते हुए समग्र मानव समाज को सौंपकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भावना के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा प्रदान करना है। धमतरी में इसका आयोजन किया गया। प्रीतेश गांधी, हरक जैन, अमित अग्रवाल, उमेश साहू व वरिष्ठजन का प्रकृति परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सह समन्वयक प्रकृति परीक्षण अभियान के डॉ. दिनेश कुमार नाग, प्रकाश मीनपाल, दुलेश श्रीमाली, अनामिका कवाडे, प्रियंका हुर्रा, मोहित साहू, हरिश्चंद्र यादव, हुमेश्वरी साहू, सुमन मीनपाल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *