| गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों से होकर राष्ट्रीय जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा 19 जुलाई को जालंधर पहुंचेगी। शहर पहुंचने पर इसका भव्य स्वागत गायत्री परिवार जालंधर द्वारा किया जाएगा। इसमें अखंड दीपू प्राकट्य-शताब्दी एवं परम वंदनीया भाता भगवती देवी शर्मा जी जन्म शताब्दी वर्ष 2026 से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जायगा। गायत्री परिवार जालंधर के जिला संयोजक पंडित राजकुमार गौड़ ने बताया कि 19 जुलाई सुबह 9:30 बजे कलश यात्रा का प्रवेश होगा। दस से दोपहर 12:30 बजे तक हवन होगा। इसके बाद दोपहर एक से तीन बजे तक संजीवनी अस्पताल जालंधर कैंट में प्रवचन का कार्यक्रम और शाम पांच बजे जालंधर शहर में प्रवचन का कार्यक्रम रहेगा। 20 जुलाई को 9:30 बजे से 12 बजे तक रामा मंडी सैनिक विहार में कलश यात्रा नगर भ्रमण होगा। 20 जुलाई शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक विराट दीप यज्ञ का कार्यक्रम महालक्ष्मी मंदिर नजदीक जेल चौक में आयोजित किया जाएगा।


