रायपुर में 48 घंटे में 4 लोगों को मार-डाला:फावड़े से युवक का सिर फाड़ा, पति-पत्नी की भी हत्या; पेट्रोल-पंप के मैनेजर को चाकू मारा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते 48 घंटे में 4 लोगों का मर्डर हुआ है। पहला मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपियों ने एक युवक के सिर को फावड़े से वार कर फाड़ दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। छत पर खून ही खून बिखरा मिला है। वहीं दूसरा मामला मंदिर हसौद इलाके का है, यहां पेट्रोल पंप के मैनेजर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही तीसरा मामला अभनपुर इलाके का है। यहां डबल मर्डर हुआ है। आरोपियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। पहला मामला- खमतराई में फावड़े से वार कर मार डाला पहला मामला खमतराई थाना क्षेत्र के गोवर्धन नगर का है। गोवर्धन नगर में सुभाष डेयरी के अंदर धनेश साहू उर्फ धन्नु (25) की फावड़े से मारकर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, धनेश अपने दोस्त के साथ डेयरी की छत पर शराब पीकर लड़ रहा था। इस दौरान दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया। आरोपी ने धनेश पर फावड़ा से 3-4 बार वार कर सिर को फाड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान धनेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस संदेही पूनम मिश्रा की तलाश कर रही है। दूसरा मामला- मंदिर हसौद में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या दूसरा मामला बुधवार देर रात का है। मंदिर हसौद इलाके के पेट्रोल पंप में 2 बदमाश पेट्रोल भरवाने आए। बदमाश पेट्रोल डलवाने के बाद मैनेजर से पैसे छीनने लगे। मैनेजर ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान दोनों बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू मैनेजर के गले के पास लगा, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मैनेजर को गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम योगेश मिरी (26) है। वहीं एक अन्य कर्मचारी अनिल गायकवाड़ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा मामला- पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या रायपुर के अभनपुर में बुधवार को एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली है। किसी ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या की है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इस मामले में FSL, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव का है। पुलिस के मुताबिक, बिरोदा गांव में रहने वाले भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) की घर पर लाश पड़ी मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के एक कमरे में पलंग पर भूखन की लाश पड़ी थी। पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक हत्यारे ने किसी धारदार हथियार से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *