गीदम| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आम जनता और किसानों के हक के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गीदम ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, वन मंत्री और राज्यपाल के नाम अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार गीदम को सौंपते हुए किसानों की समस्याओं और आम जनता पर महंगाई के बढ़ते बोझ पर चिंता जताई है। कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चौथी बार बिजली दरें बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाल रही है। वर्तमान में पुनः घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10-20 पैसे, गैर-घरेलू के लिए 25 पैसे और किसानों के कृषि दर पर 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई है।


