मोदी की गारंटी और 11 मांगें जल्द पूरी की जाए

भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जिले के सभी ब्लॉकों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। रैली निकालकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी की गारंटी लागू करने और 11 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरी करने कहा। फेडरेशन की प्रमुख मांगों में केंद्र के समान प्रशासकीय सेवकों और पेंशनरों को डीए-डीआर देना, लंबित डीए एरियर की राशि खातों में समायोजित करना, चार स्तरीय वेतनमान देना और 33 वर्ष की जगह 25 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन देना शामिल है। इसके अलावा बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति, संविदा, दैनिक वेतनभोगी और अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना, केशलैस कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना, पंचायत सचिवों को शासकीयकरण देना, अर्जित अवकाश की सीमा 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन करना और प्रदेश में केशलैस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में जिला संयोजक लोकेश कुमार, महासचिव घनश्याम पुरी, पेंशनर फोरम संयोजक मधुकांत यदु, राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे, प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष राधेश्याम साहू, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष परशुराम धनेन्द्र, प्रदेश शिक्षक संघ के तामेश्वर कौशल, पेंशनर संघ जिलाध्यक्ष आर एम चावड़ा, चेतन यादव, राज्य कर्मचारी संघ सचिव गजेंद्र पुरी गोस्वामी, राजेंद्र कुमार साहू, लोमन राणा, कृष्णा पुरी गोस्वामी, गिरीश देवांगन, जिला सचिव मनसुखदास साहू, तहसील अध्यक्ष भूधर दास जोशी, मनीष साहू, आस्था चंद्राकर, यूरेका साहू, राधा साहू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *