फतेहाबाद में कैफे की छत से गिरी पंजाब की महिला:घायलावस्था में पार्क में छोड़ गया युवक; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, जांच जारी

फतेहाबाद जिले के रतिया शहर के पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब की महिला मिली। महिला कैफे की छत से गिरकर घायल हुई। उसे पार्क में लेटा देखकर सैर करने आए किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली है। उसे परिवार ने बेदखल किया हुआ है। इसलिए वह जीरकपुर में रहती थी। जीरकपुर से तीन दिन पहले उसकी एक जानकार महिला उसे रतिया लेकर आई थी। वह गुरुवार को उसे रतिया के बस स्टैंड पर छोड़कर चली गई। किराए के जुगाड़ के लिए कैफे में काम किया इसके बाद महिला ने किसी से पूछकर कैफे में काम करना शुरू कर दिया ताकि उसके पास किराए के लिए पैसों का जुगाड़ हो सके। वह कैफे में काम कर रही थी। गुरुवार रात को इसी कैफे की छत से गिरकर वह घायल हो गई। एक युवक उसे पार्क में छोड़कर चला गया। शुक्रवार सुबह सैर करने आए लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस लेकर गई सिविल अस्पताल सूचना पाकर पुलिस पार्क में पहुंची और महिला से जानकारी ली। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज शुरू करवाया गया है। पुलिसकर्मी पालाराम ने बताया कि किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर महिला को संभाला और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *