पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अलवर के कार्यक्रम स्थगित:आरआर कॉलेज, प्रताप ऑडिटोरियम व चिकानी में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम थे

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक के कारण अलवर में होने वाली सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी अलवर में खेल उत्सव से होने वाले कार्यक्रम स्थगित किए हैं। अलवर के राज ऋषि कॉलेज में खेल उत्सव का कार्यक्रम होना था। वहीं प्रताप ऑडिटोरियम में “स्वामित्व योजना से संबधित” कार्यक्रम होना था। दोनों ही कार्यक्रम का समय सुबह करीब 10 बजे था। अब इन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के नहीं आने के कारण स्थगित करने पड़े हैं। इसके अलावा भी जिले भर में होने वाले कई अलग-अलग कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है। एलआईईटी कॉलेज चिकानी में भी खेल उत्सव का कार्यक्रम था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *