संगम| सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई पखांजूर की बैठक 20 जुलाई सुबह 11 बजे हल्बा समाज भवन में होगी। इसमें चार ब्लॉक पखांजूर, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा एवं दुर्गूकोंदल के समाज प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक में 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियों की रूपरेखा बनाना है। इस वर्ष आयोजन पखांजूर में मनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही आयोजन समिति के गठन को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने सभी संबंधित संगठनों एवं समाजजनों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर प्रस्तावित एजेंडा पर सुझाव देने एवं भूमिका तय करने की अपील की है।


